Written by Rameshwar Kumar
Published Date 28/6/2026
Introduction:
क्या आप अपने लाइफ में पर्सनल फाइनेंस के बारे में सीखना चाहते हैं, ताकि आपकी पर्सनल फाइनेंस स्ट्रांग हो सके!
क्या आप फाइनेंस मैनेजमेंट की कला को विकसित करना चाहते हैं?
दोस्तों आज के इस Blog गाइड में आपको पर्सनल फाइनेंस के बारे में स्टेप बाय स्टेप गाइड किया जाएगा की आप अपने saving, बजट एवं इन्वेस्टमेंट के लिए लॉन्ग टर्म प्लानिंग कैसे करें?
Personal Finance क्या है? (What is Personal Finance)
अपनी आय, अपने खर्च, अपने Saving एवं निवेश को सही तरीके से ऑडिट करना और इसे मैनेज करके Financial Stability हासिल करने की कला को पर्सनल फाइनेंस कहते हैं!
# Best Personal Finance Tips for Beginners – अगर आप अपने लाइफ में पर्सनल फाइनेंस के बारे में सीखना चाहते हैं या पर्सनल फाइनेंस को मैनेज करना चाहते हैं, तो यहां बताए जा रहे बातों को फॉलो करें–
Step 1. अपने इनकम और अपने खर्च का Record तैयार करें – अगर आपको अपने फाइनेंशियल गोल्स को पाना है तो सबसे पहले अपनी इनकम और अपने खर्चों को ट्रैक करें और इसका एक क्लियर डाटा तैयार करें ताकि आपको समझ में आये की पैसा फालतू में कहां खर्च हो रहा है और कैसे हम इसका बेस्ट उपयोग कर सकते हैं!
आप अपने खर्चों को लिखने के लिए एक Notebook लें या Google Sheets में डेली खर्च लिखते रहें!
• आप अपने खर्च को हर सप्ताह रिव्यू करें!
•फिजूल के खर्चे जो जरूरी नहीं हैं, उन्हें पहचानें एवं बंद करें!
यहां कुछ हेल्पफुल टूल्स के बारे में बताया जा रहा है जो आपकी इनकम एवं एक्सपेंस को ट्रैक कर सकता है एवं पर्सनल फाइनेंस को मैनेज करने में सहायक है–
•Walnut App
•Google Sheets
•Money Manager
Step 2. अपने Financial बजट को 50/ 30/ 20 नियम के अनुसार अच्छे से सेट करें–
• यहां पर आपके लिए बेस्ट पर्सनल फाइनेंस अचीव करने के लिए 50/ 30/ 20 रूल्स के बारे में बताया जा रहा है–
✓ आप अपनी इनकम के 50% पैसा जरूरी काम के लिए खर्च करें, जैसे– बच्चों की पढ़ाई, शॉपिंग, राशन- पानी etc.
✓आप अपनी कमाई के 30% हिस्सों को अपनी शौक, अपनी मनोरंजन पर खर्च करें, जैसे– घूमना, मूवी देखना, कोई गेम खेलना, जिम करना आदि!
✓ 20% पैसे को आप Saving एवं Investment के लिए खर्च करें, जैसे– Mutual Fund में SIP, FD, Insurance आदि!
*नोट– आप अपनी सभी तरह के खर्चों का बजट बनाकर ज्यादा खर्च (Overspending) को रोक सकते हैं!
Step 3. अपने लिए इमरजेंसी फंड बनाएं –
आप अपनी लाइफ को फाइनेंशियल सिक्योरिटी देने के लिए एक इमरजेंसी फंड का निर्माण करें, ताकि आपका पैसा Secure रहे!
फाइनेंशियल सिक्योरिटी निम्न कारणों से बेस्ट है–
✓ अचानक आपकी जॉब चले जाने पर आपके द्वारा बनाए गए इमरजेंसी फंड आपको और आपकी फैमिली को secure करता है!
✓ कोई भी हेल्थ इमरजेंसी होने पर आपकी मदद करेगा!
✓ अचानक कोई बड़ा खर्च के लिए तैयार रखेगा!
✓आप चाहे तो अपने इमरजेंसी फंड्स को फिक्स डिपाजिट, म्युचुअल फंड, सेविंग अकाउंट RD में जमा करके रख सकते हैं!
• नोट– आप कोशिश करें कि कम से कम अपने 8 से 10 महीनों की इनकम को इमरजेंसी फंड्स में जमा करके रखें!
Step 4. High Interest Debt चुका दें –
आप अपनी लाइफ में लिए हुए कोई भी हाई इंटरेस्ट Debt को चुका दें, ताकि आप पर ब्याज का ज्यादा पैसा भारी न हो!
आप अपने क्रेडिट कार्ड Dues, Personal Loans, Buy Now Pay Later (BNPL) लोन आदी को चुका दें!
•याद रखें दोस्तों लोन फ्री लाइफ मतलब स्ट्रेस फ्री लाइफ होता है!
Step 5. अपने सेविंग को ऑटोमेटेड करें–
दोस्तों, पर्सनल फाइनेंस की दुनिया में सेविंग ऑटोमेशन का बहुत बड़ा रोल है!
आप अपने पैसे को पहले सेविंग करें, फिर बाद में खर्च कीजिए!
यहां पर आपके लिए बेस्ट ऑटो सेविंग स्ट्रेटजी के बारे में बताया जा रहा है जिसे फॉलो करके आपके पैसे ऑटोमेटिक Save होते रहेंगे:
✓ अपने लिए ऑटोमेटिक SIP को सेट करें, ताकि आपकी सैलरी आते ही कुछ पैसा SIP में चला जाए!
✓ अपने RD (Recurring Deposit) को Auto Transfer के लिए Enable करें!
✓आप अपने सेविंग अकाउंट में भी ऑटो ट्रांसफर का मोड ऑन करके अपने लिए पैसे बचा सकते हैं!
Step 6. अपने Investing की जर्नी की शुरुआत करें–
अगर आप अपने लाइफ में फाइनेंशियल फ्रीडम चाहते हैं तो जितनी जल्दी हो सके अपने इन्वेस्टमेंट की शुरुआत कर दें! इन्वेस्टमेंट करने से आपके पैसे आपके लिए काम करते रहते हैं, जिससे आप फाइनेंशियली स्ट्रांग बनते हैं!
यहां पर आपके लिए बेस्ट इन्वेस्टमेंट स्ट्रेटजी के बारे में बताया जा रहा है जो आपकी इन्वेस्टमेंट के वर्कफ्लो के लिए बेस्ट तरीका है-
• पहले SIP की शुरुआत करें म्युचुअल फंड्स में!
• इंडेक्स फंड में निवेश की शुरुआत कर सकते हैं!
•PPF (Public Provident Fund) इन्वेस्टमेंट के लिए बहुत अच्छा ऑप्शन है !
•सुकन्या समृद्धि योजना (SSY)
•RD(Recurring Deposit) की शुरुआत करना आपके इन्वेस्टमेंट पोर्टफोलियो को मजबूत बनाता है!
नोट– आप अपने इनकम का कम से कम 20% हिस्सा इन्वेस्टमेंट में जरूर लगाए!
Step 7. Insurance जरूर कराएं –
इंश्योरेंस बहुत बड़ा रोल प्ले करता है, आपकी फाइनेंशियल स्टेबिलिटी को स्ट्रांग बनाने में!
नीचे कुछ बेस्ट Insurance के बारे में बताया जा रहा है जिसकी शुरुआत करने से आप एक कदम और आगे बढ़ जाएंगे फाइनेंशियल सिक्योरिटी के दौर में!
टर्म इंश्योरेंस, हेल्थ इंश्योरेंस, एक्सीडेंट इंश्योरेंस, आदी!
अगर आप इंश्योरेंस करते हैं तो यह आपकी सेविंग को इमरजेंसी में बचाकर रखता है!
Step 8. अपने लिए Financial Goals Set करें –
फाइनेंशियल गोल्स बनाने से आपके मन को क्लियर पता होता है कि कितने समय में कौन सा फाइनेंशियल गोल्स को अचीव करना है!
आप अपने लिए कुछ इस तरह से फाइनेंशियल गोल्स को सेट कर सकते हैं–
✓आप अपने लिए नेक्स्ट सिक्स मंथ में ₹50000 और 1 साल में ₹100000 की बचत करने का टारगेट रखें!
✓ आप 3 वर्ष में कम से कम एक कार खरीदने का सोचें!
✓आप 10 वर्षों में कम से कम एक फार्म हाउस खरीदने का फाइनेंशियल गोल सेट करें!
• नोट- फाइनेंशियल गोल्स सेट करने से उस गोल को अचीव करने के लिए मोटिवेशन एवं क्लेरिटी दोनों मिलती है!
Step 9. दिखावे या शौक के लिए ज्यादा पैसा बर्बाद ना करें–
कुछ लोग अपनी जिंदगी में इसलिए फाइनेंशियल स्टेबिलिटी नहीं बना पाते हैं, क्योंकि वह दिखावे या लाइफस्टाइल के चक्कर में बहुत ज्यादा पैसा बर्बाद कर देतें है!
आप अनवांटेड expense को बचाकर अच्छा-खासा पैसा save कर सकते हैं, जैसे: ज्यादा खर्चीला online shopping, तुरंत-तुरंत नया smartphone और कपड़े खरीदना, जिसकी जरूरत ना हो उस प्लेटफॉर्म की online सब्सक्रिप्शन लेना!
नोट– आप अपनी लाइफ में अनवांटेड और अननेसेसरी खर्चों को हटाकर अच्छा खासा अमाउंट Save कर सकते हैं!
Step 10. अपना फाइनेंशियल नॉलेज बढ़ाते रहें –
दोस्तों, आज के समय में फाइनेंशियल नॉलेज होना हर एक इंसान के लिए बहुत-बहुत जरूरी पॉइंट है!
फाइनेंशियल नॉलेज से आप अपने लाइफ को फाइनेंशियली स्ट्रांग बना सकते हैं, इसलिए फाइनेंस के बारे में हमेशा कुछ नया सीखते रहे!
आप अपना फाइनेंशियल नॉलेज को बढ़ाने के लिए इन तरीकों का इस्तेमाल करें–
✓ फाइनेंस से जुड़े Blogs पढ़ें!
✓Youtube Channel पर फाइनेंशियल वीडियो देखें!
✓फाइनेंस से जुड़ी किताबें पढ़ें, जैसे: Rich Dad Poor Dad, Psychology of Money, The Intelligent Investor, etc.
✓आप अपनी फाइनेंशियल नॉलेज को बढ़ाने के लिए RBI एवं SEBI की वेबसाइट पर जाकर इनके अपडेट भी पढ़ सकते हैं!
Unique Tips – दोस्तों अगर आप पर्सनल फाइनेंस को अच्छे से मैनेज करना चाहते हैं तो आप इन बातों को फॉलो करें–
• हमेशा कैशलेस पेमेंट करें, ताकि आपका खर्च ट्रैक हो सके!
• अपने क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल Responsibilities के साथ करें!
• हर महीने अपनी आय का 20% हिस्सा निवेश करें!
• कभी भी अपना खर्च pressure में ना करें!
• हर 6 महीने में अपने बजट का आकलन जरूर करें!
Conclusion (निष्कर्ष)
दोस्तों अगर आप अपनी लाइफ में पैसे की तंगी को समाप्त करना चाहते हैं तो इस Blog में बताए गए बातों को फॉलो करें, आप निश्चित ही फाइनेंशियल फ्रीडम को प्राप्त कर सकते हैं!
इस “Best Personal Finance Tips for Beginners Step by Step Guide” में बताए गए बातों को फॉलो करके कोई भी व्यक्ति अपने पैसे को सुरक्षित, मजबूत और फाइनेंशियल स्टेबल बना सकता है!
दोस्तों एक बात हमेशा याद रखें फाइनेंशियल फ्रीडम एक दिन में नहीं मिलती बल्कि लगातार सही प्लानिंग एवं इन्वेस्टमेंट से मिलती है!
FAQ:
Q 1. अपने पर्सनल फाइनेंस की शुरुआत कैसे कर सकते हैं?
Ans - आप अपने इनकम, एक्सपेंस और अपने बजट का डाटा तैयार करके इसका अच्छे से आकलन करके अपने पर्सनल फाइनेंस की शुरुआत कर सकते हैं!
Q 2. बिजनेस के लिए सबसे अच्छा इन्वेस्टमेंट प्लान कौन सा है?
Ans – इन्वेस्टमेंट की शुरुआत कर रहे लोगों के लिए सबसे अच्छा इन्वेस्टमेंट प्लान म्युचुअल फंड में SIP एवं PPF बेस्ट ऑप्शन हैं, क्योंकि इसमें Low risk है!
Q 3. क्या फाइनेंशियल स्टेबिलिटी के लिए इमरजेंसी फंड जरूरी है?
Ans– जी बिल्कुल अगर आप फाइनेंशियल स्टेबिलिटी एवं फाइनेंशियल फ्रीडम चाहते हैं तो इमरजेंसी फंड्स बनाना बहुत जरूरी है!
Q 4. कम से कम कितना पैसा निवेश करना चाहिए?
Ans – आप अपने इनकम का कम से कम 20 से 30% हिस्सा जरूर निवेश करें?
Q 5. क्या कोई स्टूडेंट भी पर्सनल फाइनेंस सीख सकता है?
Ans – अगर कोई स्टूडेंट पर्सनल फाइनेंस मैनेजमेंट को सीखता है तो उसकी लाइफ पहले से बेहतर हो जाएगी!
तो दोस्तों, कैसा लगा हमारा यह पर्सनल फाइनेंस का यह Blog पोस्ट, जरूर बताएं!
हमने अपने पर्सनल फाइनेंस की जर्नी की शुरुआत कर चुकी हैं, अब आपकी बारी है!
आप हमें कमेंट करके बताएं कि आप अपनी पर्सनल फाइनेंस की जर्नी कब से शुरू कर रहे हैं?
✓यह भी पढ़ें:
Loan, Credit card, एवं Insurance का सही चुनाव कैसे करें– हिंदी Review
"Home schooling guide for parents: complete guide in Hindi” ( बच्चों को घर से कैसे पढ़ाएं)
``How to Study Smarter, Not Harder in College: Complete Guide in Hindi”
``Instagram से पैसे कैसे कमाएं Beginners Guide in Hindi”
``How to Make Passive Income with Digital Product Step by Step Guide in Hindi”
"Drop Shipping Business Model से पैसे कैसे कमाएं Step- by- step Guide in Hindi 2026"
Add comment
Post comments
No comments added yet!