By Rameshwar Kumar

Published Date 14/7/2026

                
                        Introduction:

Mutual fund में निवेश करना आज के समय में काफी popular हो चुका है!  अगर आपके पास पैसे हैं और आप अपने पैसे को बढ़ाना चाहते हैं तो Mutual fund सबसे बेस्ट ऑप्शन है आपके पैसे को बढ़ाने के लिए!
आज के इस गाइड में हम जानेंगे कि म्यूचुअल फंड क्या होता है और आप म्युचुअल फंड में कैसे इन्वेस्ट करके वेल्थ क्रिएट कर सकते हैं! साथ ही म्युचुअल फंड के रिस्क और रिसोर्सेस के बारे में भी डिटेल से इस गाइड में जानकारी मिलेगी!

 

Mutual Fund क्या है, और यह कैसे काम करता है?

 

म्युचुअल फंड इन्वेस्टमेंट करने की एक Category है जिसमें आप अपने पैसे को एक छोटा सा अमाउंट से इन्वेस्ट करते हैं और लॉन्ग टर्म में काफी अच्छा रिटर्न मिलता है!
म्युचुअल फंड में बहुत सारे  फंड मैनेजर होते है जो आपके पैसे को अलग-अलग बड़ी कंपनियों में invest करता है और उस फंड को मैनेज करके आपको अच्छा रिटर्न देता है!
क्योंकि ये सारे फंड मैनेजर मार्केट के expert होते हैं, इसलिए आपका लगाया गया पैसा safe होता है और आपको लॉन्ग टर्म में अच्छा-खासा return मिलता है!

 

•Mutual Fund में निवेश शुरू करने के लिए क्या-क्या डॉक्यूमेंट चाहिए?

Mutual Fund में निवेश शुरू करने के लिए आपको कुछ डॉक्यूमेंट चाहिए जो निम्नलिखित है—

आधार कार्ड
पैन कार्ड
बैंक अकाउंट
मोबाइल नंबर
ईमेल केवाईसी वेरीफिकेशन!

• म्युचुअल फंड में आप दो तरह से निवेश कर सकते हैं!

1. SIP – Systematic Investment Plan– आप अपना SIP महीने के ₹500 से शुरूर सकते हैं! SIP का यह तरीका सबसे सुरक्षित माना जाता है! इसमें आपको Rupee Cost Averaging  का फायदा होता है,  तथा यह तरीका काफी Popular है!

2. Lump sum–  इस तरीके से आप एक बार में 10000 प्लस रुपए का निवेश कर सकते हैं,लेकिन आपको मार्केट का नॉलेज और टाइमिंग समझना जरूरी है!

 

Mutual fund में निवेश कैसे शुरू करें?

 म्युचुअल फंड में निवेश शुरू करने से पहले आप अपना गोल डिसाइड कर लें कि आप कितने सालों के लिए निवेश करना चाहते हैं!

*Short-Term निवेश 1 से 3 साल के लिए होता है! *Long-Term निवेश 5-10 साल के लिए!
*अगर ज्यादा wealth create करना चाहते हैं,तो *20–25 साल के लिए भी planning कर सकते हैं!

•आप निवेश किस लिए कर रहे हैं?
 

✓ अपने रिटायरमेंट के लिए
✓ बच्चों की एजुकेशन के लिए
✓ या फिर पैसे बनाने के लिए!

 

@ म्यूचुअल फंड में निवेश के लिए सही फंड चुने!
 

•अपने रिस्क अपने कैपेसिटी के अनुसार सही Fund में निवेश करें!
•जिस फंड में आप निवेश करने जा रहे हैं, उसका 3 से 5 साल का पिछला रिकॉर्ड देखें!
• आप वो Fund में पैसा निवेश करें जिसका Expense Ratio कम है!

म्युचुअल फंड में निवेश करने के लिए सही प्लेटफॉर्म चुने! मैं आपको कुछ चुनिंदा प्लेटफार्म के बारे में बताता हूं,फिर उसमें से जो बेस्ट है मैं उसके बारे में गाइड करूंगा!

•Zerodha coin
•Paytm money
•Grow
•Kubera
•AMC की official website जैसे SBI,HDFC,ICICI

इन सारे प्लेटफार्म में से मुझे सबसे अच्छा Grow लगता है, क्योंकि मैं Grow के बारे में रिसर्च किया हुं! यह न के बराबर कमीशन लेता है!  अगर आप Grow app से अपनी इन्वेस्टमेंट जर्नी स्टार्ट करना चाहते हैं, तो आप Grow app की ऑफिशियल लिंक पर क्लिक करके स्टार्ट कर सकते हैं! आपको प्रॉपर गाइड किया जाएगा सही इन्वेस्टिंग के बारे में! इस लिंक पर click करें!

 

निवेश करने के लिए अपना KYC online complete करें!

* सबसे पहले आधार ekyc कंप्लीट करें!
फिर Pan card वेरीफिकेशन करें, और लास्ट में बैंक अकाउंट वेरीफाई करें!

✓SIP या Lump Sum दोनों में से कोई एक चुनें!
✓ अपना Auto Debit सेट करें, जिससे हर महीने अपने आप पैसा आपके अकाउंट से कटता रहेगा निवेश के लिए!
✓ कम से कम मिनिमम ₹500 से शुरुआत करें!

 

Mutual fund me Invest karte समय किन-किन बातों का ध्यान रखें:

* म्युचुअल फंड चुनते समय बहुत सारी बातों का ध्यान रखना पड़ता है, जिसमें से कुछ प्रमुख है–

✓जिस फंड में आप निवेश करने जा रहे हैं, उसका Past रिटर्न देखें!
✓ जिस फंड में आप निवेश करेंगे, उसका Expense Ratio कम होना चाहिए!
✓आपके रिलेटेड फंड के फंड मैनेजर का अनुभव अच्छा होना चाहिए!
✓आपके फंड का AUM ( Asset Under Management)ज्यादा होना चाहिए!
✓ आपके चुने हुए फंड का कंसिस्टेंट परफॉर्मेंस अच्छा होना चाहिए!

 

 Mutual fund में रिस्क कैसे कम किया जाता है?

✓म्युचुअल फंड में रिस्क कम करने के लिए कम से कम 5 से 10 साल का लॉन्ग टर्म निवेश की प्लानिंग करें!
✓रिस्क कम करने के लिए Diversified Fund चुनें!
✓अपना इन्वेस्टिंग जर्नी SIP से शुरुआत करें!
✓मार्केट कभी एक जैसा नहीं रहता है, इसलिए मार्केट गिरने पर घबराएं नहीं!

 

 म्युचुअल फंड में निवेश करने के क्या-क्या फायदे हैं– Benefits Of Mutual fund)

•यह बैंक एफडी से ज्यादा रिटर्न देता है!
•म्युचुअल फंड में प्रोफेशनल मैनेजमेंट होता है!
• म्युचुअल फंड से टैक्स बेनिफिट (ELSS)होता है!
•मिनिमम ₹500 से शुरुआत हो जाता है जिससे कोई रिस्क नहीं हैं!
• म्युचुअल फंड में निवेश करने की ऑनलाइन आसान प्रक्रिया है!
• आप अपना पैसा किसी भी समय निकाल सकते हैं, कुछ फंड्स को छोड़कर!

 

Mutual fund में कितना रिटर्न मिलता है?

 मैं आपको नीचे  कुछ फंड टाइप, और उसका रिटर्न के बारे में बता रहा हूं-

•अगर आप इक्विटी फंड में निवेश कर रहे हैं तो इसका एवरेज रिटर्न 12 से 18% होता है!
• अगर आप हाइब्रिड फंड में निवेश करना चाहते हैं तो इसका एवरेज रिटर्न 8 से 12% होता है!
•Debt फंड में एवरेज रिटर्न 5 से 8% होता है!
•ELSS फंड में Average Return 12 से 16% होता है!

 Note–  रिटर्न मार्केट के उतार-चढ़ाव पर डिपेंड करता है!

 म्यूचुअल फंड में कौन सी आम गलतियां लोग करते हैं, जिन्हें नहीं करना चाहिए!

✓शॉर्ट टर्म निवेश की सोच रखना!
✓ सिर्फ हाई रिटर्न देखकर इन्वेस्ट करना!
✓एक ही फंड में सारा पैसा लगा देना!
✓ मार्केट गिरते ही पैसा निकाल लेना!
✓ अपना कोई परफेक्ट गोल नहीं बनाना!

 

2026 में बिगिनर्स के लिए बेस्ट म्यूचुअल फंड कौन है?

1. Mirae Asset Large Cap Fund(Equity)
2. HDFC Hybrid Equity Fund(Hybrid)
3. Axis Bluechip Fund(Low Risk)
4. UTI Nifty Index Fund Index)

 

म्युचुअल फंड में निवेश करना सेफ है या नहीं?

• म्युचुअल फंड मार्केट Linked होते हैं!
• यह गवर्नमेंट द्वारा SEBI रेगुलेटेड होता है!
•म्युचुअल फंड सेफ होता है, अगर इसको लॉन्ग टर्म में सही फंड प्लस SIP के साथ किया जाए तो!

*Unique Tip–  अगर आप म्युचुअल फंड में अपने पैसे लगाने की सोच रहे हैं तो सही जानकारी के साथ सही तरीके से निवेश करें! Mutual Fund आपके लिए बेहद सुरक्षित और फायदेमंद  है!

 

Conclusion( निष्कर्ष)

• अगर आप अपने पैसे को बढ़ाना चाहते हैं, तो म्यूचुअल फंड पैसा बढ़ाने का स्मार्ट तरीका है! शुरुआत में आप अपना निवेश SIP से शुरू करें! निवेश की शुरुआत लॉन्ग टर्म विजन के साथ करें!  याद रखें दोस्तों सही Fund+Consistency=High Return. जो लोग शुरुआत करना चाहते हैं वह भी सीखकर आसानी से निवेश  शुरू कर सकते हैं!

 

FAQ:

Q1. क्या म्यूचुअल फंड ₹500 से शुरू कर सकते हैं,?

ANS – जी बिल्कुल आप Only ₹500 से म्यूचुअल फंड की शुरुआत कर सकते हैं और बहुत सारे लोग ऐसा कर रहे हैं!

Q2. म्यूचुअल फंड से पैसे कब निकाल सकते हैं?

ANS – आप Open-ended funds में कभी भी Withdraw लगा सकते हैं और अपना पैसा निकाल सकते हैं!

Q 3. क्या म्यूचुअल फंड FD से बेहतर है?

ANS – जी हां बिल्कुल अगर म्युचुअल फंड को आप लॉन्ग टर्म के लिए करते हैं तो यह FD से ज्यादा रिटर्न देती है, क्योंकि इसमें पावर आफ कंपाउंडिंग काम करता है!

Q4. क्या म्यूचुअल फंड में Loss हो सकता है?

Ans- हां म्युचुअल फंड में मार्केट गिरने पर लॉस हो सकता है, पर लॉन्ग टर्म निवेश में यह लॉस रिकवर हो जाता है!

 तो दोस्तों कैसा लगा म्युचुअल फंड के बारे में हमारा यह पोस्ट जरूर बताएं, और अपने दोस्तों को शेयर करें!
अगर आप भी अपने पैसे को सुरक्षित और स्मार्ट तरीके से बढ़ाना चाहते हैं तो,आज ही म्युचुअल फंड में SIP से शुरुआत करें!
म्यूचुअल फंड सही है अगर इसको अच्छे से समझकर, सही तरीके से किया जाए तो!
म्युचुअल फंड में SIP शुरू करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें एवं Finance से जुड़ा हमारा अगला post पढ़ें! धन्यवाद