Written by Rameshwar Kumar

Published Date 21/6/2026

                       Introduction:

Homeschooling क्या है? 
क्या आप अपने बच्चों को होम स्कूलिंग कराना चाहते हैं?  इस गाइड में आपको होम स्कूलिंग के बारे में स्टेप-बाय-स्टेप गाइडेंस मिलेगा!
दोस्तों आज के समय में Home schooling काफी ट्रेंड में है!  आज के समय में अधिकतर parents Google और AI दोनों पर सर्च कर रहे हैं!
अगर आप अपने बच्चों की एजुकेशन के लिए होम Schooling के बारे में जानना एवं समझना चाहते हैं, तो यह गाइड आपको काफी मदद करेगी, होम स्कूलिंग को जानने में!
इस होम स्कूलिंग की कंपलीट गाइड में आपको इन सारी टॉपिक को जानने का मौका मिलेगा, जैसे– 
✓ होम स्कूलिंग क्या है?
✓ होम स्कूलिंग की शुरुआत कैसे करें ?
✓ Home schooling की Syllabus, Legal Rules, Timetable, Resources  एवं बेस्ट टिप्स के बारे में बताया जाएगा!

# Home schooling  क्या है? (What is homeschooling)

होमस्कूलिंग मतलब बच्चों को घर पर ही पढ़ाना होता है!  यह नए जमाने का लर्निंग सिस्टम है, जिसमें पेरेंट्स अपने बच्चों को घर पर खुद से या कोई Tutors के द्वारा पढ़ाते हैं!
Home schooling से बच्चों को फ्लैक्सिबल एवं पर्सनलाइज्ड लर्निंग मिलता है!

# Why Home schooling? (Home schooling जरूरी क्यों है)

✓Home schooling कई मायनों में बेहतर है, जिसके बारे में यहां बताया जा रहा है– 
• होम स्कूलिंग से बच्चों को पर्सनलाइज्ड लर्निंग एवं अटेंशन मिलता है!
• होम स्कूलिंग से बच्चे अपनी स्पीड में सीखते हैं!
•Home schooling वैसे पेरेंट्स के लिए बेहतर ऑप्शन है, जो ट्रैवल करते हैं या रिमोट एरिया में रहते हैं! 
•Home schooling से बच्चे को सेफ लर्निंग एनवायरमेंट मिलता है!
• इसमें बच्चों को Interest-Based Learning सीखने का मौका मिलता है!
• होम स्कूलिंग से कॉम्पिटेटिव एक्जाम के लिए फोकस्ड  प्रिपरेशन मिलता है!

# भारत में Home schooling की Legality – भारत के Right to Education Act के तहत होम स्कूलिंग लीगल है! 
इस एक्ट के तहत पेरेंट्स तय कर सकते हैं कि अपने बच्चों को कैसे और कहां पढ़ाना है!
आज के समय में बहुत से ऐसे बच्चे हैं, NIOS, Cambridge या State open schooling  से 10th एवं 12th करते हैं!

•Home Schooling की शुरुआत कैसे करें? Step-by-step Hindi Guide for Parents –

होमस्कूलिंग के बहुत फायदे हैं, लेकिन इसका फायदा तभी मिल पाएगा, जब आप homeschooling को सही से इम्पलेमेंट करेंगे!

✓यहां नीचे होम स्कूलिंग के लिए बेस्ट टिप्स दिए जा रहे है, जिसे फॉलो करके आप अपने बच्चों के लिए बेस्ट होम स्कूलिंग लर्निंग सिस्टम बना सकते हैं!

1. अपने बच्चों का लर्निंग स्टाइल पहचाने – सबसे पहले आप अपने बच्चों का सीखने के तरीके  को पहचाने,  क्योंकि हर बच्चे की सीखने का तरीका अलग-अलग होता है?
कुछ बच्चे विजुअल लर्निंग को अच्छे से समझते हैं, तो कुछ बच्चे Reading-Based या Activity-Based पढ़ाई को समझते हैं, इसलिए बहुत इंपॉर्टेंट है कि आप अपने बच्चों को पढ़ने की शैली को फाइंड आउट करें!

2. सही Curriculum चुनें – बच्चों को सही Curriculum चुनने में उनकी मदद करें!
यहां पर कुछ टॉप curricula के बारे में बताया जा रहा है, जिनमें से आप अपने बच्चों के लिए बेस्ट curriculum चुन सकते हैं!

✓CBSE Pattern 
✓NCERT Syllabus 
✓Cambridge IGCSE 
✓NIOS open schooling 
✓Montessori 
✓Play-Based-Method 
✓Unschooling Method

3.Study plan एवं Timetable बनाएं –  आप अपने बच्चों के लिए पढ़ाई का Daily Fixed Routine बनाने में मदद करें, ताकि बच्चे टाइम से पढ़ाई करने के लिए मेंटली तैयार रहें!

• सुबह में 8 से 10 Subject wise स्टडी का रूटीन बनाएं!
•दोपहर में Practical Learning एवं एक्टिविटीज  का रूटीन रखें!
•शाम के समय बच्चों की रीडिंग या Hobby time का रूटीन रखें!

4. Offline & Online Resources जोड़ें –  बच्चों के लिए ऑफलाइन एवं ऑनलाइन दोनों तरह के स्टडी मैटेरियल्स तैयार रखें, ताकी जिस भी चैप्टर को पढ़ने में बच्चों को प्रॉब्लम आए उसे आप अलग ढंग से समझा सके!

# Some Offline & Online Resources –
*NCERT Books
*YouTube educational channel 
*Byju's 
*Khan Academy 
*Toppr, worksheets, Flashcards, activity kids

5. Learning Space तैयार करें –  आप अपने घर के किसी कमरे या कॉर्नर को स्टडी स्पेस बनाएं,  जहां डिस्ट्रक्शन ना हो एवं पढ़ाई का अच्छा माहौल तैयार हो सके!

6. Monthly Learning Goal तय करें – एक महीने में कितनी पढ़ाई करनी है एवं कौन-कौन से सब्जेक्ट पढ़ना है, इसकी Goal सेटिंग कर लें, for example – Maths में Tables की पढ़ाई, English Reading Study, Science experiments, writing practice etc. के लिए मंथली लर्निंग गोल सेट करें!

7. Regular Assessment तैयार करें – आप अपने बच्चों के लिए रेगुलर असेसमेंट तैयार करने में उसकी मदद करें,  ताकी  बच्चे बेहतर स्टडी की तैयारी कर सके!
रेगुलर असेसमेंट में आप निम्न चीज कर सकते हैं–
✓ Weekly Test
✓ Monthly Evaluation 
✓Project Work 
✓Online Quizzes

8. Social Skills एवं Physical Activity  पर ध्यान दें–  अगर आप अपने बच्चों को होम स्कूलिंग करना चाहते हैं तो उसके लिए Social Exposure भी बहुत जरूरी है, जिससे आपके बच्चों का सोशल डेवलपमेंट होगा!
आप सोशल एक्स्पोज़र में यह जरूरी काम कर सकते हैं–
*Local Group Activities 
*Sports 
*Music and Dance Classes

9. Home schooling Timetable Example (Daily Routine)

होमस्कूलिंग के लिए best Daily Routine का टाइम टेबल  यहां पर बनाया गया है,  जिसे फॉलो करके आप अपने स्टूडेंट या बच्चों को homeschooling में बेहतर  बना सकते हैं!

• 7 से 8:00 a.m में बच्चों के एक्सरसाइज एवं योगा classes रखें!
• 8 से 9 AM में Breakfast 
•9 से 11 AM में सब्जेक्ट स्टडी मैथ्स इंग्लिश etc. 
•11 से 12:00 AM तक साइंस एवं सोशल साइंस के सब्जेक्ट रखें!
•1 से 2 PM लंच ब्रेक एवं Free time 
•2 से 3 PM Reading एवं Writing practice 
•3 से 5 PM Hobbies एवं Outdoor Activity 
•7 से 8 PM Revision एवं Family Learning

# Some Best Home-Schooling Curriculum Options in India:

दोस्तों, इंडिया में कुछ बेस्ट Curriculum ऑप्शन्स उपलब्ध हैं, जो homeschooling के लिए बेस्ट हैं!

1.NIOS (National Institute of Open Schooling) NIOS 10th एवं 12th के स्टूडेंट्स के लिए बेस्ट है, इसमें स्टूडेंट्स की परीक्षा होती है!
NIOS वैसे स्टूडेंट के लिए सूटेबल है,  जो फ्लैक्सिबल लर्निंग करना चाहते हैं!

2. Cambridge IGCSE Home schooling –  कैंब्रिज होम स्कूलिंग इंटरनेशनल लेवल का स्टडी प्रदान करता है!  यह इंग्लिश मीडियम Learners के लिए परफेक्ट है!

3. CBSE आधारित होम स्कूलिंग – CBSE  पैटर्न पर आधारित Learning  में आपको NCERT बुक्स एवं ऑनलाइन सपोर्ट से आसानी से पढ़ाया जा सकता है!

4.Montessori Curriculum –  यह बेसिकली छोटे बच्चों के लिए एक्टिविटी बेस्ड लर्निंग प्लेटफॉर्म है!

# Home Schooling Resources & Tools – Home Schooling के कई Free एवं paid Resources हैं, जिनके बारे में यहां पर बताया जा रहा है!

✓ Free Home-Schooling Resources –

•NCERT epathshala 
• Khan Academy  
•Government Diksha App 
•YouTube Educational Channel

✓ Home Schooling Paid Resources –
•Byju's
•Vedantu
•white hat Jr
• Cuemath 
•Toppr

# Home Schooling के फायदे क्या हैं?
दोस्तों होम स्कूलिंग के बहुत से फायदे हैं, जिसके  बारे में यहां बताया जा रहा है – 

*Home Schooling में आपको स्ट्रेस फ्री लर्निंग मिलती है!
*Home Schooling में 100% चाइल्ड-सेंटर्ड एजुकेशन मिलता है!
*Home Schooling में एग्जाम का कोई प्रेशर नहीं होता है!
*Home Schooling में Student का Better Mental एवं Emotional Development होता है!
* होम स्कूलिंग से पेरेंट्स एवं चाइल्ड के बीच स्ट्रांग बॉन्डिंग बनता है!

# Home Schooling के Challenges एवं Solutions – Home Schooling के कुछ Challenges हैं, जिनकी Solutions के बारे में यहां बताया जा रहा है-

✓ टाइम मैनेजमेंट के लिए वीकली प्लान बनाएं!

✓ सोशल इंटरेक्शन की कमी को दूर करने के लिए कम्युनिटी एक्टिविटी में शामिल हों!

✓ पेरेंट्स का टीचिंग एक्सपीरियंस कम हो तो इसके लिए ऑनलाइन लर्निंग ऐप्स का इस्तेमाल करें!

✓ कंसिस्टेंसी की कमी को दूर करने के लिए फिक्स्ड टाइम टेबल बनाएं!

# Parents Home Schooling  को सफल कैसे बनाएं?
• दोस्तों अगर आप अपने बच्चों के लिए Home Schooling को सफल बनाना चाहते हैं तो यहां पर कुछ बेस्ट टिप्स दिए जा रहे हैं–

*कभी भी बच्चों को पढ़ने के लिए फोर्स ना करें!
*हर टॉपिक को प्रैक्टिकल ढंग से सिखाने की कोशिश करें!
* हमेशा अपने बच्चों के इंटरेस्ट के हिसाब से सिलेबस चुनें!
*बच्चों के लिए स्क्रीन टाइम को बैलेंस रखें!
* बच्चों को बीच-बीच में रेगुलर ब्रेक देते रहें!
* अपने बच्चों को Real Life Learning कराएं, जैसे– शॉपिंग,  कुकिंग,  ड्राइंग etc.

FAQ:

Q1. क्या होम स्कूलिंग से पढ़े बच्चे बोर्ड परीक्षा दे सकते हैं?

Ans –  जी बिल्कुल, होम स्कूलिंग से पढ़े बच्चे NIOS या IGCSE  से बोर्ड एग्जाम दे सकते हैं!

Q 2. Home Schooling में बच्चों की पढ़ाई का Cost कितनी आती है?

Ans – Home Schooling के लिए सामान्यतः 5,000 रुपए से लेकर 30,000 रुपए प्रति वर्ष लगता है, लेकिन यह कीमत अलग-अलग Resources के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है!

Q 3. Home Schooling कितने उम्र के बच्चों के लिए सही है?

Ans –  होम स्कूलिंग 3 से 18 वर्ष तक के बच्चों के लिए परफेक्ट होती है!

Conclusion (निष्कर्ष)

दोस्तों, Home Schooling आपके children के एजुकेशन के लिए बेहतरीन विकल्प है, क्योंकि होम स्कूलिंग से बच्चों को फ्लैक्सिबल,  स्ट्रेस-फ्री,  क्रिएटिव एवं पर्सनलाइज्ड लर्निंग एनवायरमेंट मिलता है!