Written by Rameshwar Kumar
Published Date 30/6/2026
परिचय:
दोस्तों पैसा कमाने से ज्यादा जरूरी होता है पैसा बचाना! दुनिया के हर लोग कोई ना कोई काम करते हैं और पैसा कमाते हैं, लेकिन उस पैसे को सही तरीके से Save नहीं कर पाते हैं, जिस वजह से वे लोग हमेशा फाइनेंशियल Problems में फंसे रहते हैं!
दोस्तों अगर आप कम पैसा भी कमाते हैं तो आप स्मार्ट स्ट्रेटजी एवं स्मार्ट प्लानिंग करके अच्छा खासा पैसा बचा सकते हैं!
अपने पैसे को कम से कम आय में भी अच्छे तरीके से बचत करने के लिए इस पूरे गाइड को ध्यान से पढ़ें एवं समझे!
"How to Save Money Fast on a Low Income Step by Step Guide in Hindi” में आपको आसान एवं सिंपल शब्दों में अपने पैसे को सेव करने के प्रैक्टिकल एवं क्विक टिप्स के बारे में बताया जाएगा!
✓यहां नीचे आपके लिए स्मार्ट सेविंग के बारे में बताया जा रहा है–
1.अपने आय एवं खर्चों का हिसाब रखें- आप कितना पैसा कमाते हैं और आपका कितना पैसा कौन सा काम में खर्च होता है इसका पूरा हिसाब रखें!
• अपने खर्च को रोज नोट करें!
@ गैर जरूरी खर्चो को नोट करें एवं उसे बंद करें!
• महीने के अंत में देखे कि आपका पैसा किन-किन जरूरी और गैर जरूरी कामों में खर्च हुआ है!
2. 60/ 25/ 15 का बजट नियम बनाएं– अगर आपकी आय कम है तो इस नियम को आप फॉलो करें–
•60% खर्चा आप अपने जरूरी कामों के लिए करें,
जैसे– किराया, राशन पानी, बिजली बिल आदि!
• 25% बचत के लिए निकालें और इस पैसे को SIP, FD, RD में इन्वेस्ट करें!
•15% पैसे को आप अपनी लाइफ स्टाइल में खर्च करें, जैसे– Shopping, Hobby, Travel etc.
✓ नोट– इस तरह से बजट बनाने पर आपका हर महीने एक फिक्स अमाउंट सेव होने लगेगा!
3. छोटी-छोटी बचत को Automate करें– दोस्तों अगर आपका इनकम कम भी है तो आप ऑटो सेविंग की विधि अपनाकर फाइनेंशियल स्टेबिलिटी को हासिल कर सकते हैं!
ऑटोमेटिक सेविंग स्टार्ट करने के लिए आप इन बातों को फॉलो करें–
•अपने बैंक में Auto ट्रांसफर सिस्टम सेट करें!
• हर महीने सैलरी आते ही ₹200 से ₹1000 की बचत करें!
•सेविंग करने वाले पैसे को कभी खर्च करने के बारे में ना सोचे!
✓ नोट– ऑटोमेटिक सेविंग आपके पैसे को बिना सोचे, बिना परेशानी के अपने आप जमा करती रहती है!
4. अनावश्यक सब्सक्रिप्शन एवं मेंबरशिप बंद करें–
दोस्तों आए दिन ऐसे डाटा मिला है कि बहुत से इंटरनेट यूजर्स बेवजह टाइम पास करने के लिए अनावश्यक ऑनलाइन सब्सक्रिप्शन ले लेते हैं!
अगर आप स्मार्ट सेविंग करना चाहते हैं तो इन तरीकों को आजमाएं–
•Netflix, Apps, Data plan, इनमें से अधिकतर का 30 से 50% ही इस्तेमाल हो पाता है!
आप इन सब्सक्रिप्शन को कैंसिल करके हर महीने ₹300 से ₹1500 तक बचा सकते हैं!
5. अपने राशन को स्मार्ट तरीके से खरीदे– आप अपने खाने-पीने की चीजों को इस तरह से खरीदें–
• राशन थोक में ही खरीदे, इससे आपके पैसे की बचत होगी!
• खरीदारी करने जा रहे हैं तो ऑफर या डिस्काउंट को देखें और उसका फायदा उठाएं!
•ब्रांडेड प्रोडक्ट की जगह Valuable प्रोडक्ट खरीदे!
• हमेशा आप बाहर के खाने को अवॉइड करें!
उपरोक्त बताई गई बातों को फॉलो करके आप अच्छा खासा पैसा बचा सकते हैं!
6.अपने ट्रांसपोर्ट खर्चे को घटाएं– बहुत से लोग बेवजह अपना ज्यादा पैसा ट्रांसपोर्ट में दे देते हैं, जिस पैसे को सेव करके asset बना सकते हैं!
✓ आप ट्रांसपोर्ट को इस तरीके से मैनेज करके अपने पैसे को Smartly save कर सकते हैं –
•आप कोशिश करें कि अगर कहीं आना-जाना हो तो हमेशा पब्लिक ट्रांसपोर्ट का ही इस्तेमाल करें इससे आपके अच्छे खासे पैसे Save होते जाएंगे!
• अपनी बाइक या स्कूटी का माइलेज अच्छा रखें!
• आपका कोई काम पास में हो तो पैदल या साइकिल का सहारा ले सकते हैं!
✓ नोट– ट्रांसपोर्ट को अच्छे से मैनेज करके आप फास्ट मनी सेविंग कर सकते हैं!
7. EMI एवं कर्ज से बचे– अगर आप फाइनेंशियल फ्रीडम चाहते हैं तो अपने EMI और कर्ज को जल्दी चुका दे, एवं कभी भी EMI और कर्ज ना लें!
EMI और कर्ज आपकी बचत को रोकते हैं!
सबसे पहले आप अपने छोटे कर्ज को चुका दें एवं अनावश्यक EMI न लें!
अगर आपके पास क्रेडिट कार्ड का बिल है तो उसे समय पर भरें!
✓नोट – कम आय में No EMI Life सबसे best होता है!
8. Extra Income source शुरू करें – आप अपना काम करते हुए साइड इनकम का सोर्स बनाएं!
साइड इनकम का सोर्स बनाने से आप ज्यादा से ज्यादा बचत कर पाएंगे!
यहां पर आपके लिए बेस्ट साइड इनकम सोर्स के बारे में बताया जा रहा है–
• ऑनलाइन फ्रीलांसिंग शुरू करें!
• पार्ट टाइम ट्यूशन शुरू कर सकते हैं!
• आप चाहे तो अपने घर से ही छोटे-मोटे बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं, जैसे- ब्लॉगिंग, एफिलिएट मार्केटिंग
•ऑनलाइन कंटेंट क्रिएशन या ब्लॉगिंग साइड इनकम का अच्छा सोर्स है!
9. अपने सेविंग का लक्ष्य तय करें– आप कितना पैसा Save करना चाहते हैं , इस बात को क्लियर कर लें!
आप अपना सेविंग का लक्ष्य कुछ इस तरह से सेट कर सकते हैं–
•हर महीने 3 हजार से लेकर 10 हजार रूपये की बचत करने का लक्ष्य बनाएं!
• 6 महीने में आप 20,000 से लेकर 50,000 रुपये सेविंग करने का लक्ष्य रखें!
• 1 साल में कम से कम ₹1,00000 रूपये सेविंग का टारगेट रखें!
✓ Note – Saving का गोल सेट करने से मोटिवेशन एवं कंट्रोल दोनों सही से काम करता है!
10. अपनी इनकम को खर्च करने से पहले Save करें – जो लोग अपनी इनकम आने पर पहले खर्च करते हैं,और बचत बाद में वे लोग एवरेज रह जाते हैं!
अमीर लोग अपनी इनकम आने पर पहले बचत करते हैं, खर्च बाद में करते हैं!
आज से आप एक नियम बना लें कि वेतन आते ही सबसे पहले आप अपनी सेविंग निकाल लेंगे!
``Quick Tips for Saving Money Fast on a Low-Income Step-by-Step Guide in Hindi”
आप अपने पैसे को जल्दी से Save करने के लिए इन बातों को फॉलो करें–
• सबसे पहले अपनी आय एवं खर्च का हिसाब लिखें!
• 60/ 25/ 15 का बजट रूल्स बनाएं!
•स्मार्ट सेविंग के लिए ऑटो सेविंग सेट करें!
• ऑनलाइन अनावश्यक सब्सक्रिप्शन को बंद करें!
• स्मार्टली राशन पानी खरीदें!
•ट्रांसपोर्ट खर्च को मिनिमाइज करें!
• अपना कर्ज एवं EMI जल्दी खत्म करें!
• अपनी आय बढ़ाने के लिए साइड इनकम शुरू करें!
•अपने लिए फाइनेंशियल गोल सेट करें!
• खर्च करने से पहले बचत करें!
FAQ:
Q1. Low Income में सबसे फास्ट सेविंग कैसे करें?
Ans – आप इन तरीकों को अपनाकर Low Income में तेजी से बचत कर सकते हैं!
सबसे पहले अपना अनावश्यक खर्च बंद करें!
अपना ट्रांसपोर्ट एवं राशन का खर्च कम करें, और ऑटो सेविंग शुरू करें!
Q 2. कम आय में कम से कम कितना पैसा बचाना सही है?
Ans – आप अपनी इनकम का 20 से 25% पैसा save करें, यह सबसे बेहतर है!
Q 3. क्या साइड इनकम बनाना जरूरी है?
Ans – जी बिल्कुल, अगर आप फास्ट सेविंग करना चाहते हैं तो इसके लिए साइड इनकम काफी जरूरी है!
Q 4. क्या Low इनकम से साल में 1 लाख रुपये बचाए जा सकते हैं?
Ans – जी बिल्कुल अगर आपके पास कर्ज नहीं है तो आप हर महीने 5 से 8 हजार रूपये Save करके साल में एक लाख बचा सकते हैं!
Conclusion (निष्कर्ष)
दोस्तों अगर आपकी इनकम कम भी है तो आप सही प्लानिंग एवं सही स्ट्रेटजी से अच्छा खासा पैसा Save कर सकते हैं!
इस Blog गाइड How to Save Money Fast on a Low-Income Step by Step Guide in Hindi में बताई गई बातों को फॉलो करके आप अपने फाइनेंशियल गोल्स को हासिल कर सकते हैं!
तो दोस्तों कैसा लगा हमारा Money Saving का यह Blog post जरूर बताएं!
दोस्तों, हमने अपना Money Saving करना शुरू कर दिया है। अब आपकी बारी: आप कब से पैसे को सेव करना शुरू कर रहे हैं और किस Investment option के साथ comment करके जरूर बताएं।
Add comment
Post comments
No comments added yet!