Written by Rameshwar Kumar
Published Date 13/7/2026
परिचय:
कोई भी व्यक्ति इंटरनेट के माध्यम से, अपने घर में बैठकर, अपने मोबाइल, लैपटॉप, या अपने कंप्यूटर से घर बैठे ऑनलाइन पढ़ाई करता है, तो इसे हम online education कहते है! ऑनलाइन एजुकेशन quiz, Live classes, video courses, Notes आदि के रूप में होती है!
•Online education ke फायदे:
ऑनलाइन एजुकेशन के बहुत सारे फायदे हैं दोस्तों जिसमें से कुछ प्रमुख है:
1.ऑनलाइन एजुकेशन से कम समय में और कम खर्चे में आप बहुत अच्छी पढ़ाई कर सकते हैं!
2.ऑनलाइन एजुकेशन से आप अपने अनुसार पढ़ाई का समय सेट कर सकते हैं!
3.ऑनलाइन एजुकेशन से पैसा और समय की बचत होती है!
4. ऑनलाइन एजुकेशन कहीं से और कभी भी आप कर सकते हैं!
5. ऑनलाइन एजुकेशन में बहुत सारे ऑनलाइन कोर्सेज उपलब्ध हैं जो कि लाखों की संख्या में हैं!
6. ऑनलाइन एजुकेशन से आप वर्ल्ड क्लास की पढ़ाई घर बैठकर कर सकते हैं, इंटरनेशनल लेवल की!
@ Online education कैसे शुरू करें?
1.ऑनलाइन एजुकेशन शुरू करने से पहले सबसे पहले यह तय करें कि आपको क्या सीखना है ? जैसे बहुत सारे लोग कंपटीशन एग्जाम की तैयारी करने के लिए ऑनलाइन एजुकेशन करते हैं, या आपको कोई स्किल सीखना हो, या कोई जॉब courses करना हो उसके लिए ऑनलाइन एजुकेशन करते हैं! तो आप अपना लैंग्वेज डिसाइड कर लें की किस लैंग्वेज में पढ़ाई करना है और कितना समय में आपको कोर्स पूरा करना है! ये सारे बिंदु हैं जिनको कि आप पहले ही डिसाइड कर लें!
2. ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का सही चुनाव करें-
बहुत सारा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म हैं जहां पर फ्री एवं पैड कोर्सेज होता है! जैसे Youtube– youtube पर आप free में कुछ भी सिख सकते है!
Udemy – यू डेमी पर आप फ्री और पैड दोनों तरीके के कोर्सेज का एक्सेस ले सकते हैं और बहुत अच्छा ऑनलाइन एजुकेशन लेकर आप अपना Life सेट कर सकते हैं!
Unacademy — अनअकैडमी भी दोस्तों इंडिया में जाना पहचाना नाम है, जो की फ्री और पैड कोर्सेज अवेलेबल करवाता है! अनअकैडमी पर आपको हजारों कोर्सेज मिल जाएंगे जो कि अलग-अलग टॉपिक पर हैं! तो अनअकैडमी भी एक बहुत अच्छा ऑप्शन हो सकता है अगर आप ऑनलाइन एजुकेशन लेना चाहते हैं!
Coursera — Coursera भी इंडिया में काफी चल रहा है, और यहां पर भी आपको अलग-अलग कोर्सेज मिल जाएंगे अलग-अलग सब्जेक्ट पर! यहां पर भी स्टूडेंट और प्रोफेशनल लोग अपने कोर्सेज को करने के लिए आते हैं! ऑनलाइन एजुकेशन के लिए Coursera का एक्सेस लेना अच्छा है!
Great Learning —ग्रेट लर्निंग बहुत ही अच्छा प्लेटफार्म है ऑनलाइन एजुकेशन के लिए, जिसको की विराट कोहली promote करते हैं! मैंने Great Learning से Digital Marketing के अलग-अलग courses किए हैं और सर्टिफिकेट भी मिला है !
यहां पर फ्री और paid दोनों तरह के आपको courses मिल जाएंगे! यहां courses करने के बाद आपको डिजिटल सर्टिफिकेट भी दिया जाता है जो की वैलिड होता है अलग-अलग कंट्री में!
Khan Academy – खान academy पटना के जाने-माने टीचर खान सर के द्वारा स्टार्ट किया गया है! यहां पर middle class फैमिली से जो students belong करते हैं, उनके लिए काफी रियायती दर पर कोर्सेज यहां पर उपलब्ध कराए हैं खान सर ने! और कुछ कोर्सेज तो यहां पर फ्री भी हैं!
SWAYAM – यहां पर गवर्नमेंट के फ्री कोर्सेज आपको उपलब्ध मिलेंगे!
3. ऑनलाइन कोर्सेज करने के लिए आपके पास एक अच्छा इंटरनेट कनेक्शन होना चाहिए! आपके पास मोबाइल या लैपटॉप होना चाहिए, और इसके साथ हेडफोन भी, जो भी जरूरी टूल्स है वह पहले से ही आप रेडी करके रखें ताकि ऑनलाइन क्लासेस या Live classes करने में आपको किसी भी तरीके का परेशानी ना हो, और आप अच्छे से ऑनलाइन एजुकेशन से फायदा उठा सकें!
4.Daily Study Routine –ऑनलाइन एजुकेशन लेने के लिए आपको एक डेली स्टडी रूटीन बनाना पड़ेगा! डेली स्टडी रूटीन में आप अपना टाइम फिक्स करें कि हमको इस टाइम में यह लाइव क्लासेस लेना है, और किसी भी तरीके का आपको Distract करने वाली चीज जो है उसको आप हटा दे! जैसे की आप ऑनलाइन क्लासेज के दौरान अपने मोबाइल में नोटिफिकेशन ऑन करके रखें तो उसको बंद कर दें, और बीच में आधा एक घंटा में कुछ देर के लिए आप ब्रेक ले सकते हैं!
5.Online Education से notes बनाएं – ऑनलाइन वीडियो कोर्सेज, या लाइव क्लासेस के दौरान आप नोट्स बनाएं या उसका स्क्रीनशॉट ले सकते हैं, ताकि बाद में उसका शॉर्ट नोट बनाने में आपको परेशानी नहीं होगी, और आप अच्छे से ऑनलाइन एजुकेशन का फायदा उठा पाएंगे! आप ऑनलाइन क्लासेस लेकर क्विज और मॉक टेस्ट को सॉल्व करना स्टार्ट करें, ताकि आपकी तैयारी अच्छी हो, और अपनी तैयारी की आप समीक्षा कर सकते हैं, और जिस सब्जेक्ट में आपकी कमजोरी है उसको आप अच्छे से मजबूत कर सकते हैं!
6. ऑनलाइन लाइव क्लासेस के दौरान जो भी आपकी क्वेरी या Doubts है उसे आप डिस्कशन फॉर्म्स में जरूर पूछे या Q&A session में उसको जरूर पूछें!
ऑनलाइन एजुकेशन के लिए आवश्यक Tip –
•ऑनलाइन वीडियो कोर्सेज या लाइव क्लासेस के दौरान शांत जगह पर पढ़ें!
• नोटिफिकेशन बंद रखें, जिससे आप Distracted न हों!
• अगर क्लासेस के दौरान कोई डाउट्स हैं तो लाइव सेशन या Q&A forms join करें!
Online education के लिए Success Tips –
ऑनलाइन एजुकेशन में कामयाब होने के लिए निम्नलिखित बातों का ध्यान रखें:
• आप हमेशा एक ही कोर्स पर फोकस करें!
• छोटे-छोटे अपना टारगेट सेट करें एवं नियमित प्रयास करते रहें और सीखते रहें ताकि आपकी परफॉर्मेंस अच्छी बनी रहे!
•ऑनलाइन एजुकेशन में सर्टिफिकेट भी आपको दिया जाता है और डिजिटल सर्टिफिकेट को आप कलेक्ट करें!
• Digital certificate को अपने रिज्यूम में ऐड करें!
इस तरीके से ऑनलाइन एजुकेशन के यह कुछ पॉइंट्स आप फॉलो करके ऑनलाइन एजुकेशन में सफलता प्राप्त कर सकते हैं!
Online education किसके लिए है?
•Student – कॉलेज के स्टूडेंट या स्कूल के स्टूडेंट के लिए ऑनलाइन एजुकेशन बहुत जरूरी है!
•Competitive examination – जो स्टूडेंट कंपटीशन के एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए बहुत अच्छी ऑनलाइन एजुकेशन है। जो लोग एसएससी, रेलवे, पुलिस की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए ऑनलाइन एजुकेशन बहुत अच्छा है!
•Job Seeker– जॉब सीकर्स, वर्किंग प्रोफेशनल, हाउसवाइफ, फ्रीलांसर, और बिजनेस ओनर के लिए भी ऑनलाइन एजुकेशन बहुत फायदेमंद है!
✓ Online education से पैसे कैसे कमाएं?
ऑनलाइन एजुकेशन से पैसे कमाने के कुछ प्रमुख रास्ते हैं–
१. Freelancing
२.Online Tutoring
३.Blogging
४.Youtube
५.Digital marketing
६.Graphic designing
७.Video editing
इंडिया में online education का future:
भारत अब डिजिटल हो गया है! भारत में ऑनलाइन एजुकेशन का सेक्टर बहुत तेजी से Grow कर रहा है! 2026 तक online education इंडिया में अरबों डॉलर का उद्योग बन जाएगा,और इसमें सरकारी और प्राइवेट दोनों सेक्टरों में निवेश किया जा रहा है!
FAQ:
Q1. ऑनलाइन एजुकेशन क्या है?
Ans – अपने घर बैठे इंटरनेट, मोबाइल, या लैपटॉप के मदद से ऑनलाइन पढ़ाई करना ऑनलाइन एजुकेशन कहलाता है, जो की ऑनलाइन वीडियो कोर्सेज,लाइव क्लासेस, आदि के रूप में होता है!
Q 2. क्या ऑनलाइन एजुकेशन effective है?
Ans –जी हाँ, बिल्कुल ऑनलाइन एजुकेशन इफेक्टिव है! कई प्लेटफार्म आपको सर्टिफिकेट भी देते हैं, जिसकी मान्यताएं बहुत सारी कंपनियां मानती है! अच्छी तरह से अगर प्लानिंग और स्टडी के साथ आप पढ़ाई करेंगे तो यह ऑफलाइन से भी better साबित हो सकता है आपका ऑनलाइन एजुकेशन!
Q 3. क्या ऑनलाइन एजुकेशन से नौकरी मिल सकती है?
Ans –बिल्कुल ऑनलाइन एजुकेशन लेकर आप एक बहुत अच्छी लाइफ सेट कर सकते हैं! इंडिया में सैकड़ो स्टूडेंट है जो ऑनलाइन एजुकेशन लेकर, ऑनलाइन कोर्सेज करके, आज अच्छा पैकेज पर नौकरी कर रहे हैं!
Q 4. क्या फ्री में ऑनलाइन पढ़ाई कर सकते हैं?
Ans –जी बिल्कुल आप फ्री में ऑनलाइन पढ़ाई कर सकते हैं बहुत सारा प्लेटफार्म है! जैसे– Youtube, SWAYAM, खान एकेडमी जो की 100% फ्री है
Read More:
"Best Passive Income Business Idea for Students Complete Guide in Hindi”
"Online paisa kamane ke liye 10 Genuine app Hindi Guide”
What is WhatsApp Web and how does it work?
Understand the Power of AI (AI की Power समझें)
Loan, Credit card, एवं Insurance का सही चुनाव कैसे करें– हिंदी Review
Conclusion (निष्कर्ष):
ऑनलाइन एजुकेशन सीखने का स्मार्ट तरीका है, अगर आप अच्छे प्लेटफार्म से ऑनलाइन कोर्सेज या लाइव क्लासेस करते हैं, तो आपकी Growth की संभावना काफी बढ़ जाती है! नियमित प्रैक्टिस और कंसिस्टेंसी बनाए रखने से ऑनलाइन एजुकेशन का बहुत बड़ा फायदा हो सकता है!
•तो दोस्तों, कैसी लगी हमारी यह पोस्ट ऑनलाइन एजुकेशन की ! अच्छा लगा तो लाइक करें, शेयर करें, और कमेंट ज़रूर करें!
ऐसे ही एजुकेशन एवं करियर से जुड़ी जानकारी के लिए हमसे जुड़े रहें! Thank you
Add comment
Post comments
No comments added yet!