By Rameshwar Kumar
25/1/2026
परिचय:
आज के भागती दुनिया में इंटरनेट से पैसा कमाना काफी Popular हो चुका है, ऐसे में प्रिंट वन डिमांड एकदम परफेक्ट बिजनेस मॉडल है! इस बिजनेस में आपको कोई स्टॉक रखने की जरूरत नहीं पड़ती और ना ही इसमें ज्यादा इनवेस्टमेंट की जरूरत पड़ती है!
Table of Contents (TOC)
•प्रिंट ऑन डिमांड बिजनेस मॉडल क्या है? (What is the Print on Demand Business Model)
• प्रिंट ऑन डिमांड बिजनेस मॉडल कैसे काम करता है?
• प्रिंट वन डिमांड बिजनेस स्ट्रेटजी से पैसे कैसे कमाएं?
• Best POD Platforms.
•POD के फायदे और नुकसान
•POD के लिए सक्सेस टिप्स
प्रिंट वन डिमांड बिजनेस मॉडल क्या है? (What is the Print on Demand Business Model)
प्रिंट वन डिमांड एक ऐसा ऑनलाइन बिजनेस मॉडल है जिसमें आप अपने खुद के बनाए डिजाइन को Sell करके पैसा कमाते हैं!
Print on Demand Business Model में आपके डिजाइन किए हुए T-shirt, Poster, Notebook, eBook, Mugs, Logo, Mobile Cover, आदि को डिजाइन करके POD प्लेटफॉर्म पर सेल करने के लिए लिस्ट किया जाता है! कस्टमर के डिमांड पर POD Platform उस प्रोडक्ट को प्रिंट करके उसे कस्टमर तक पहुंचा देता है और आपको आपका फिक्स कमीशन मिल जाता है!
Print on demand (POD) में आपको कोई स्टॉक रखने की जरूरत नहीं होती है!
इसमें आपको मैन्युफैक्चरिंग का कोई झंझट नहीं होता! POD Business मॉडल में प्रोडक्ट तभी प्रिंट होता है जब ऑर्डर आता है!
✓ नोट– प्रिंट वन डिमांड बिजनेस को जीरो इन्वेंटरी बिजनेस मॉडल कहा जाता है, इसलिए इसमें रिस्क ना के बराबर है!
# Print on demand बिजनेस मॉडल कैसे काम करता है?
प्रिंट वन डिमांड बिजनेस की काम करने का तरीका यहां पर बताया जा रहा है–
*इस बिजनेस मॉडल में आप अपनी क्रिएटिविटी का इस्तेमाल करके बहुत से यूनिक डिज़ाइन बनाते हैं!
* आप अपने बनाए हुए यूनिक डिज़ाइन को POD प्लेटफॉर्म पर सेल के लिए लिस्ट करते हैं!
* आप अपने बनाए हुए डिज़ाइन को अपनी खुद की ऑनलाइन स्टोर पर भी लिस्ट कर सकते हैं!
* जब कस्टमर ऑर्डर देता है, तो POD कंपनी प्रोडक्ट प्रिंट + पैक + शिप करता है!
*इस प्रकार आप अपनी डिजाइन के लिए प्रॉफिट कमाते हैं!
प्रिंट वन डिमांड बिजनेस मॉडल से पैसे कैसे कमाएं ?
दोस्तों अगर आप प्रिंट वन डिमांड बिजनेस मॉडल से पैसे कमाना चाहते हैं तो यहां पर बताए जा रहे बातों को अपनाएं –
1.अपने मनपसंद Niche (विषय) का चयन करें – प्रिंट वन डिमांड बिजनेस से पैसे कमाने के लिए सबसे पहले आप एक Niche (विषय) का चुनाव करें, जिसमें आपको मन लगता है और जिसमें आप अच्छा डिजाइन बना सकते हैं!
जैसे -
Motivational Quotes, Healthy Tips, Funny Design, Fitness, Travel, Gaming, Spiritual, Couple & Love, Adventure आदि!
✓ नोट – अपने डिज़ाइन किए हुए प्रोडक्ट की विज़िबिलिटी बढ़ाने के लिए SEO में Long Tail Keyword का इस्तेमाल करें!
For example – “Motivational quotes T-shirt Print on demand Business in Hindi”
2. अब आप यूनिक डिज़ाइन बनाएं – Niche का चयन करने के बाद अब आप क्रिएटिव डिज़ाइन बनाने पर फोकस करें! अगर आपको POD बिजनेस में कामयाब होना है तो आपको अच्छा और यूनिक डिज़ाइन बनाना होगा!
अच्छा और यूनिक डिज़ाइन बनाने के लिए आप इन सारे टूल्स का इस्तेमाल कर सकते हैं – Canva, Photoshop, Illustrator, Kittl, etc.
✓ नोट– अगर आप खुद से अच्छा डिजाइन नहीं बना सकते हैं तो फ्रीलांसिंग प्लेटफॉर्म्स जैसे फाइबर, Upwork आदि पर मौजूद फ्रीलांसर से डिजाइन बनवा सकते है, और सेल के लिए कई सारे POD प्लेटफॉर्म पर listing भी कर सकते है!
3. सही और trustworthy POD प्लेटफॉर्म पर काम करें—प्रिंट ऑन डिमांड बिजनेस में कामयाब होने के लिए आपको बेस्ट POD प्लेटफॉर्म का चुनाव करना होगा!
इंडिया और World के कुछ बेस्ट POD प्लेटफार्म है –
1.Printrove – Printrove इंडिया में काफी फेमस हो चुका है! इसका यूजर एक्सपीरियंस काफी शानदार है!
2. BlinkStore – BlinkStore से भी कई सारे लोग अपने Print on demand Business को अच्छे से चला रहे हैं और पैसा भी कमा रहे हैं!
3.Qikink – Qikink इंडिया में Print on demand Business के सेक्टर में अपनी पहचान बना चुका है!
4. Printify – Printify इंटरनेशनल मार्केट में POD Business के लिए बेस्ट प्लेटफॉर्म है!
5. Printful – यह ग्लोबल मार्केट में काफी फेमस है!
6. Teespring – Teespring को मैंने काफी सर्च किया है।। यह Print on demand Business के लिए Perfect है, क्योंकि यहां पर आपको कस्टमर्स भी मिलते हैं! मैने अपने POD बिजनेस की शुरुआत Teespring से ही किया था!
7. Redbubble – यह POD बिजनेस के लिए एक ग्लोबल Marketplace है!
4. अब आप अपना ऑनलाइन स्टोर बनाएं – आप अपने बनाए हुए डिजाइन को Sell करने के लिए एक ऑनलाइन स्टोर बनाएं!
आप इन सारे प्लेटफार्म पर अपना एक ऑनलाइन स्टोर बना सकते हैं– Shopify, Woo Commerce ( Wordpress ), Wix, Etsy, Amazon, Meshoo etc.
✓Note – अगर आप POD में नए हैं तो Shopify+ Printrove या Printify आपके लिए सही है!
5. प्रोडक्ट प्राइस सेट करें– अपने प्रोडक्ट का प्राइस सेट करने के लिए आप इस फार्मूले का इस्तेमाल करें– सेलिंग प्राइस = Base Cost +Your Profit +Selling Price.
इसे एक उदाहरण से समझे- एक Tshirt का कॉस्ट 350 और प्रॉफिट 250 तो इसका फाइनल प्राइस 350 + 250 = 600 होगा!
6. प्रोडक्ट की मार्केटिंग करें – अगर आप POD बिजनेस में कामयाब होना चाहते हैं तो बिना मार्केटिंग के आपका POD बिजनेस कामयाब नहीं होगा!
अपने POD बिजनेस में कामयाब होने के लिए आप इन फ्री Marketing तरीकों का इस्तेमाल करें–
Instagram Reels, Facebook pages & groups, Pinterest, YouTube Shorts, etc.
अपने प्रोडक्ट की Paid मार्केटिंग के लिए फेसबुक एड्स, इंस्टाग्राम एड्स या गूगल एड्स भी चला सकते हैं!
✓ नोट – अगर आप एक ब्लॉगर है तो आप अपने Blog पर आर्टिकल्स लिखें जैसे– “प्रिंट वन डिमांड बिजनेस कैसे शुरू करें”
7. ऑर्डर हैंडल करें एवं बिजनेस को स्केल करें – अगर आप POD बिजनेस मॉडल में दूर तक जाना चाहते हैं तो यहां बताए जा रहे बातों को फॉलो करें –
1.सबसे पहले अपना कस्टमर सपोर्ट मजबूत बनाएं!
2. अपने प्रोडक्ट को जल्दी कस्टमर तक पहुंचाने के लिए फास्ट डिलीवरी करने वाली डिलीवरी पार्टनर के साथ काम करें!
3. Trending डिज़ाइन पर काम करने से ग्रोथ जल्दी मिलती है!
4. हमेशा नए-नए प्रोडक्ट लॉन्च करते रहें!
प्रिंट ऑन डिमांड बिजनेस करने के फायदे:
Print on demand Business मॉडल के कई फायदे हैं जिनमें से कुछ प्रमुख फायदों के बारे में यहां पर बताया जा रहा है–
✓ इसमें जीरो इन्वेंटरी लगती है यानी कोई भी प्रोडक्ट स्टोर करने की जरूरत नहीं पड़ती!
✓ POD Business मॉडल में लो इन्वेस्टमेंट होता है!
✓ इसमें मैन्युफैक्चरिंग की भी कोई टेंशन नहीं होती है!
✓ POD बिजनेस में आप ग्लोबल मार्केट को एक्सेस कर सकते हैं!
✓POD बिजनेस में सफल होने पर Passive इनकम लगातार मिलती रहती है!
POD Business के कुछ नुकसान:
✓ इसमें प्रॉफिट मार्जिन कम हो सकता है!
✓POD बिजनेस में कंपटीशन ज्यादा होता है!
✓ इस बिजनेस मॉडल में डिलीवरी कंट्रोल आपके हाथ में नहीं होता है!
✓इसमें ब्रांडिंग स्लो होती है!
प्रिंट वन डिमांड बिजनेस में कामयाब होने के लिए सक्सेस टिप्स:
अगर आप Print on demand Business मॉडल में कामयाब होना चाहते है तो इन तरीकों को अपनाए –
• सबसे पहले अपने मनपसंद के यूनिक डिज़ाइन बनाएं!
• ट्रेंडिंग Niche पर काम करें, इससे आप जल्दी ग्रो कर पाएंगे!
• अपने खुद के ब्रांड पर ध्यान दें!
• अपने Online स्टोर और डिजाइन की लगातार मार्केटिंग करते रहें!
•अपने डिज़ाइन के लिए SEO-ऑप्टिमाइज्ड ब्लॉग लिखें!
• कस्टमर का फीडबैक लें और Customer satisfaction पर काम करें!
प्रिंट-ऑन-डिमांड बिजनेस मॉडल से कितना पैसा कमा सकते हैं?
इस बिजनेस में आपकी कमाई कई बातों पर निर्भर करती है जैसे– आपके प्रोडक्ट की डिजाइन क्वालिटी, आपकी मार्केटिंग स्किल्स, Niche डिमांड आदि!
POD बिजनेस में Approx कमाई इस तरह हो सकती हैं -
•Beginners जो कुछ समय पहले start किए हैं, वो ₹10,000 से ₹30,000 हर महीना कमा सकते हैं!
•इंटरमीडिएट 50,000 से डेढ़ लाख रुपया हर महीने कमा सकते हैं!
• एक्सपर्ट डिजाइनर ₹2,00000 से भी ज्यादा हर महीने कमा रहे हैं!
FAQ:
Q 1. क्या प्रिंट-ऑन-डिमांड बिजनेस मॉडल को बिना पैसे लगाए कोई नया व्यक्ति शुरू कर सकता है?
Ans – अगर आप सीखकर फ्री प्लेटफार्म पर काम शुरू करेंगे तो आप बिना पैसे लगाए भी POD बिजनेस शुरू कर सकते हैं!
Q 2. क्या इंडिया में प्रिंट ऑन डिमांड बिजनेस फायदेमंद है?
Ans – जी बिल्कुल इंडिया में कस्टम प्रोडक्ट की काफी फास्ट डिमांड हो रही है!
Q 3. POD Business की शुरुआत कर रहे लोगों के लिए कौन सा प्लेटफार्म सही है?
Ans – अगर आप POD की शुरुआत कर रहे हैं तो Printrove, Blinkstore, एवं शोपिफाई अच्छे विकल्प हैं!
Read More:
``How to Make Passive Income with Digital Product Step by Step Guide in Hindi”
"Top 10 free AI Tools Jo aapko paisa kama ke denge Complete हिंदी गाइड”
Conclusion ( निष्कर्ष )
दोस्तों अगर आप ऑनलाइन बिजनेस करने की सोच रहे हैं तो Print on demand आपके लिए बेस्ट ऑप्शंस है क्योंकि इसमें लो रिस्क, लो इन्वेस्टमेंट होता है, और इसमें Growth की भी काफी अच्छी संभावना होती है!
इस बिजनेस मॉडल को सही स्ट्रेटजी और सही जानकारी के साथ करने से आप खुद का एक ब्रांड भी बना सकते हैं तो देर किस बात की आज ही POD बिजनेस मॉडल के लिए प्लान बनाए और आज से ही शुरुआत करें!
तो दोस्तों, कैसी लगी हमारी आज की यह Blog पोस्ट? अच्छा लगा, Like और Comment करना ना भूलें!
इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ ज़रूर शेयर करें, ताकि आपके दोस्त भी Print on demand Business के बारे में जान सकें! ऐसे ही शानदार ऑनलाइन मेकिंग Money से रिलेटेड पोस्ट पढ़ने के लिए हमारे वेबसाइट पर बने रहे धन्यवाद!
Add comment
Post comments
No comments added yet!